होशंगाबाद नगर: AI से भगवान विष्णु की तस्वीर बनाकर स्टेटस पर लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी को सीएमएचओ ने दिया नोटिस, लोगों ने जताई आपत्ति
शुक्रवार को नर्मदापुरम में स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू सुनील साहू ने एआई से भगवान विष्णु की तस्वीर में खुद का चेहरा लगाकर तस्वीर को स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद से ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। धार्मिक भावनाओं से जोड़कर लोगों की आई। कुछ लोगो ने लिखा "शासकीय कर्मचारी अपने आप को भगवान समझने लगे है।