बीसलपुर: मधवापुर गांव में आढ़त व्यापारी ने शवदाह गृह पर किया कब्जा
मधवापुर में एक आढ़त व्यापारी ने शवदाह गृह पर कब्जा कर लिया है और किसानों से खरीदा गया धान शवदाह गृह के सामने उतरवाया जा रहा है सरकारी खरीद सिर्फ कागजों में सीमित होकर रह गई है मजबूर होकर किसान औने-पौने दामों में अपना धान बाजार में आढ़तों पर बेचने को मजबूर हैं आढ़तों पर धान की आवक बढ़ने से आढ़त व्यापारी के पास जगह का अभाव हो गया है