बीसलपुर: मरीज की छुट्टी कराने के विवाद पर दो लोगों ने चिकित्सक को जान से मारने की दी धमकी, बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
नगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती मरीज की छुट्टी करने की विवाद को लेकर दो लोगों ने चिकित्सालय के डॉक्टर से अभद्रता की तथा अस्पताल का घेराव कर उसे जान से मारने की धमकी दी चिकित्सक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।