रामपुर: ग्राम शंकरपुर में फोरवीलर की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Sep 8, 2025 सोमवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कैमरी क्षेत्र निवासी 55 वर्षिय महिला शिव देय अपने बेटे के साथ कही गई थी। रविवार को शाम सात बजे के आसपास ग्राम शंकरपुर में सड़क पार करने के दौरान फोरवीलर ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।