मुज़फ्फरनगर: पंचायत चुनाव टालने की अटकलों पर गरमाई सियासत, ग्राम प्रधानों और प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रट पर किया जमकर प्रदर्शन
जनपद मुज़फ्फरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान के नेतृत्व में प्रधान और संभावित प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि पंचायत चुनाव में देरी से गांवों के विकास कार्य प्रभावित होंगे।