हटा: बिजली के खंभे और मकान से टकराई कार, दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Hatta, Damoh | Apr 25, 2026 हटा नगर के रनेह मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर बिजली पोल और मकान से टकराने का cctv फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता तेज गति से आ रही कार मकान के बाहर लगे बिजली पोल से टकराई जिसमें बिजली पोल टूट कर गिरा और मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ,गनीमत रही हादसे में कार चालक को कोई चोट नही आई