पीलीबंगा: पीलीबंगा मंडी में चेक के लेनदेन के नाम पर एक वृद्ध के साथ हुई धोखाधड़ी, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में चेक के लेनदेन को लेकर एक वृद्ध के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीलीबंगा पुलिस ने आज शनिवार जानकारी देते हुए बताया कि गुरतेज सिंह निवासी 10 पीएबीएन ने आरोप लगाया कि आरोपी साहब राम निवासी वार्ड नंबर 19 पीलीबंगा ने चेक के लेनदेन को लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की।पीलीबंगा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।