औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर में नहर में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलौखर से निकली नहर में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर के किनारे मौजूद ग्रामीणों की नजर जब पानी में बह रही बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांव निवासी हरगोविंद की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नवजात बच्ची को नहर से बा