जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में DC कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार 4:00 आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, राशन कार्ड वितरण, E-KYC, PMGS पोर्टल पर लंबित शिकायतों सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।