एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत रविवार शाम 5 बजे करीब विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।