चायल: लोधौर गांव में निमंत्रण में आई ढाई साल की मासूम लापता, अनहोनी की आशंका, पुलिस की सघन तलाश जारी
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव में ढाई साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। वह माता-पिता के साथ निमंत्रण में आई थी। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।चायल सीओ अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पिपरी व सराय अकिल पुलिस बच्ची की खोज में जुटी है। मंगलवार सुबह दस बजे का मामला पुलिस जांच में जुटी है!