रावतभाटा: दिव्यांग बेटे के इलाज में रोड़ा बनी बदहाल सड़क, गांव चंद्रपुरिया के परिवार ने प्रशासन से मरम्मत और राहत की गुहार लगाई
विजय सिंह ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि रावतभाटा के चारभुजा क्षेत्र स्थित चंद्रपुरिया गांव में वर्षों से खराब पड़ी सड़क अब एक दिव्यांग बच्चे के इलाज में बड़ी मुश्किल बन गई है। स्थानीय निवासी शक्ति सिंह का कहना है कि उनके बेटे को नियमित रूप से उड़ान दिव्यांग सेंटर ले जाना पड़ता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सेंटर की वैन गांव आने से मना कर चुकी है।