हंडिया: छात्र ने कॉलेज पर मनमानी का आरोप लगाया, थाने में दी शिकायत
बरौत चौकी के हरिपुर सिधवार निवासी जैनेंद्र ने श्री दूधनाथ सिंह यादव इंटरमीडिएट कॉलेज, टेला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि दो साल पहले इंटर में दाखिला लेने के बावजूद अब तक उसे परीक्षा में शामिल नहीं कराया गया वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र की कुछ फीस बकाया है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हुई है। रविवार 12 बजे दी जानकारी।