नकुड़। नगर के विश्वकर्मा चौक पर स्थित बस प्रतिक्षालय में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठपाल पुत्र साधूराम (50 वर्ष) निवासी चंद्रपाल ख़ेडी, नकुड़ के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।