छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित केराबहार गांव में पिछले तीन महीनों से आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आ गया है। जोबा इलाके में लगातार दहशत फैला रहा यह तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला करने के साथ-साथ अब तक 10 से ज्यादा पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। तेंदुए के खौफ के कारण रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए थे।
वन विभाग की टीम पिछले डेढ़ महीने से इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, जिसे अब जाकर बड़ी सफलता मिली है। वाइल्डलाइफ के तीन डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम और वन अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू किया गया यह तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार, पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब केराबहार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
#ChhattisgarhNews #Gariaband #LeopardRescue #ForestDepartment #ChhattisgarhForests #GariabandNews #WildlifeRescue #BreakingNews #FatafatNews