बांके बाज़ार: गया में एमसीएसआर महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण पदक
गया के गांधी मैदान में आयोजित सांसद जन उद्यम खेल संस्कृति महोत्सव 2026 के तहत चल रही पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बांकेबाजार एमसीएसआर एथलेटिक्स महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों ने भाग लिया, लेकिन एमसीएसआर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया।