स्याना: नगर के सरकारी अस्पताल में जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर समाजसेवियों ने लोगों को दिलाई शपथ
Siyana, Bulandshahr | Jul 11, 2026
नगर के सरकारी अस्पताल में जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर समाज सेवी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की शपथ दिलाई। शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में अन्य समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां समाज सेवी कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की शपथ दिलाई।