पूरनपुर: अधिशासी अभियंता कार्यालय पर बिजली कटौती और समस्याओं को लेकर पांच घंटे चला धरना प्रदर्शन
पूरनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने सोमवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व एसडीओ विद्युत पूरनपुर को सौंपा। किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।