रामगढ़: डुमेड़ा में सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh, Alwar | Jul 31, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बाम्बोली पंचायत के समीप स्थित डुमेड़ा गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।