नगरी: शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Nagri, Dhamtari | Apr 20, 2026 जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अमलीपारा निवासी संजय कोडोपी रविवार को शादी का कार्ड देने बाइक से पहरिया कोंहा जा रहा था। तभी पहरिया कोंहा के पास सामने से आज रहे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।