सहारनपुर: सहारनपुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, मनमानी फीस और किताब खरीद मामले में 11 स्कूलों को जारी किए गए नोटिस
सहारनपुर में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी और डीआईओएस की टीम ने मिशन कंपाउंड स्थित एक प्रमुख बुक डिपो पर छापा मारा।