छिबरामऊ: तहापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकराई, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
छिबरामऊ के तालीग्राम थाना क्षेत्र के तहापुर गांव के पास तेज रफ्तार एक बाइक पेड़ से जा टकराई बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया एक का उपचार जारी है।