सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की, अवैध हथियार व 420 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मई और जून माह में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रवर्तन, चोरी के वाहनों की बरामदगी तथा अवैध गतिविधियों पर असरदार रोकथाम की गई है।