बदायूं: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बदायूँ पहुंचे दुर्विजय सिंह शाक्य का ऐतिहासिक स्वागत
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बदायूँ आगमन पर आज शहर में अभूतपूर्व स्वागत का नजारा देखने को मिला। जिले की सीमा से लेकर शहर तक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं, पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया।