गुना में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक जारी है। 8 नवंबर को नगर पालिका के वार्ड 19-20 में घर-घर BLO पहुंचे। मतदाताओ के नाम पता आयु एवं अन्य विवरण का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। कलेक्टर केके कन्याल ने कहा, 9 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति के बाद 7 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।