कैराना: कैराना में ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, सौहार्द बनाए रखने की की अपील
Kairana, Shamli | May 27, 2026 बुधवार रात करीब आठ बजे जिलाधिकारी आलोक यादव व पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह कैराना पहुंचे। जहां उन्होंने नगर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नगर के संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।