लाडपुरा: लोकसभा चुनावों की मतगणना को लेकर ज़िला प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 कोटा बुंदी लोकसभा चुनावों की मतगणना कल मंगलवार को जेडीबी कालेज परिसर में होगी।इसको लेकर सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।मतगणना वाले इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने मतगणना स्थल का दौरा कर सारी व्यवस्था को देखा।