महसी: शिवपुर ब्लाक क्षेत्र में कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
कजरी तीज पर सोमवार को शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाबा जंगली नाथ और बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार रात से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब चार बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। 10 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा।