अनूपपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की जिला न्यायालय ने किया जमानत खारिज
नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी प्रियांषू जायसवाल की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी पर शादी का वादा कर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने का आरोप है। कोतमा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार किया था।