बक्सर: मझरिया गांव में शॉर्ट सर्किट से 5 घरों में लगी आग, 1 मवेशी की मौत, 1 किसान झुलसा
Buxar, Buxar | Jan 31, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र के खूंटाहा पंचायत अंतर्गत मझरिया गांव के वार्ड संख्या 1 में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने झोपड़ी नुमा 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा इलाका अफरातफरी में डूब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।