पेण्ड्रा: बजरंग चौक पेंड्रा में ई-रिक्शा की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम घायल, पूरी घटना CCTV में कैद हुई
पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम बालिका घायल हो गई। घटना के कुछ दिनों बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बजरंग चौक निवासी सुमित ताम्रकार ने शिकायत दर्ज कराई है।