सिकंदरा: दयानतपुर में बेखौफ चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 5 लाख की नकदी और 20 लाख के जेवरात किए पार, जांच में जुटी पुलिस
सिकंदरा थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपये की नकदी और करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अनुराग कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे, जबकि माता-पिता नीचे थे। सुबह अ