खगड़िया: मथुरापुर में आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग को पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर में रविवार सुबह 10:00 बजे आम तोड़ने के विवाद में एक बुजुर्ग को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी बुजुर्ग की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले शिव शंकर झा के रूप में की गई है। वहीं पर घायल शिव शंकर झा ने बताया कि पड़ोसी ने आम तोड़ने के आरोप लगाकर उन्हें पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए