टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन द्वारा 10 दिसंबर को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने बताया कि इस समारोह में कुल आठ जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। संगठन की ओर से दहेज के सामान की भी व्यवस्था की गई है।