बौंसी: ट्रांसफार्मर न लगने से महादलित टोला के निवासी परेशान, डीएम ने दिए तत्काल निर्देश
Bausi, Banka | Apr 13, 2026 सबलपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड संख्या एक में ट्रांसफार्मर नहीं लगने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग ने पोल तो लगा दिया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।