भरथना: भरथना के महावीर नगर में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ प्रचलित, पुलिस जांच में जुटी
भरथना के महावीर नगर मोहल्ले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो रहा है।वीडियो में करीब आधा दर्जन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का कारण युवती से छेङछाङ को लेकर विवाद बताया जा रहा है।पीड़ित युवक खुद को बचाने का प्रयास करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे ।