शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भँवरका चौराहे पर 15 सितंबर को हुई एक सड़क दुर्घटना में जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जसपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल से आटा लेकर घर लौट रहे थे, तभी दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। मृतक की पत्नी चंदा ने, घटना के लगभग ढाई महीने बाद केमरी थाने में तहरीर दी।