छिंदवाडा कलेक्टर हरेंद्र नारायण शुक्रवार को दो बजे मंधान बांध पहंुचे। पेंचवेली जल प्रदाय योजना का उन्होंने निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ एडिशनल कलेक्टर अग्रिम कुमार और पीएचई के अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे। कलेक्टर ने गर्मियों में पेयजल आपूर्ति और शुद्ध पेयजल वितरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। दरबई में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्दश दिए।