बिलग्राम: गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ी रोडवेज बस, हरदोई से दिल्ली का सफर अब 6 घंटे में, मंत्री नितिन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Bilgram, Hardoi | May 17, 2026 हरदोई से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गंगा एक्सप्रेसवे पर नई बस सेवा शुरू कर दी है। बिलग्राम कट संख्या 329 से मंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा शुरू होने से हरदोई से दिल्ली की यात्रा अब तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।