डुमरांव: बक्सर से छोड़े जाने के बाद लापता हुआ मानसिक रूप से विक्षिप्त अमथुआ का युवक, परिजन परेशान, न्याय की लगाई गुहार
Dumraon, Buxar | Jul 10, 2026 अमथुआ गांव निवासी बीरेंद्र राम का पुत्र संतोष कुमार राम बीते 18 तारीख से लापता है, जिससे परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों के अनुसार संतोष मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कुछ दिन पहले वह बक्सर गया था। इसी दौरान किसी मारपीट की घटना में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।