बांधवगढ़: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, विधायक मीना सिंह ने ₹50 लाख की घोषणा की
उमरिया नगर मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह उपस्थित रहीं।समारोह में विधायक मीना सिंह ने पाल समाज के सामुदायिक भवन के विकास हेतु 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।