करायपरसुराय: राजकीय डिग्री महाविद्यालय मखदुमपुर के प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया
राजकीय डिग्री महाविद्यालय मखदुमपुर के प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्गत रामकृष्ण द्वारका कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रो. रमाकांत शर्मा ने सोमवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय मखदुमपुर के प्राचार्य पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।