अरवल: फतेहपुर संडा के पास ड्राइवर से मारपीट, घायल ड्राइवर सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 26, 2026 फतेहपुर संडा के समीप अज्ञात लोगों द्वारा एक ड्राइवर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल ड्राइवर की पहचान दूधनाथ सिंह के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि वह औरंगाबाद से गोपालगंज जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया