हाथरस: गांव नगला कलू के पास नहर में मिले अज्ञात शव का समाजसेवी व सामाजिक संस्थाओं ने धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कलू के पास नहर में मिले अज्ञात शव का हाथरस शहर के प्रमुख समाज सेवी सुनीत आर्य व सामाजिक संस्था ADHR के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय एवं सामाजिक संस्था NSS के पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नहर में मिले अज्ञात शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा गया था।