धमतरी: खरेंगा में रेत के अवैध खनन के दौरान निकले 10 नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप
धमतरी जिले के महानदी में रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। अब रेत माफिया शमशान घाट को भी नही छोड़ रहे है। वही ग्राम खरेंगा में रेत के अवैध खनन के चलते दफनाये गए करीब 10 लोगों का कंकाल बाहर निकल आया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया गांव में किसी की मौत होने पर महानदी किनारे दफनाया।