बांका: आरएमके स्कूल के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, घटना की जानकारी मिलने पर सभापति पहुंचे
Banka, Banka | May 29, 2026 शहर के आरएमके स्कूल के समीप नयाटोला मोहल्ला में शुक्रवार की शाम 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली पोल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सभी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये।