मुशहरी: जलजमाव की समस्या पर मेयर निर्मला साहू ने अधिकारियों को नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
नगर में बढ़ती जन-शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेयर निर्मला साहू ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 49 अंतर्गत बेला रोड में नाला निर्माण के कारण उत्पन्न सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या पर त्वरित हस्तक्षेप किया। जलजमाव से स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।साथ ही बेला छपरा स्थित पोस्