गायघाट: हनुमान नगर चौक के समीप NH-27 पर सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी को छोड़कर आम लूटते रहे लोग, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के समीप एनएच 27 पर मानवता शर्मशार होने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे में बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति की मदद करने के बजाय लोग सड़क पर बिखरे आम लूटने में व्यस्त हैं।