झांसी: पुलिस ने पोलेबाबा, पहुज नदी, सिजवाहा समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 236 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 5 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 नववर्ष पर अवैध शराब के उत्पादन बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत पोलेबाबा, पहुज नदी, सिजवाहा, हड्डिघर, देलीग्राम समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई।