भगवानपुर: रघुनंदनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच खूनी मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत काजी रसलपुर पंचायत के रघुनंदनपुर वार्ड संख्या-8 में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो चचेरे भाइयों के बीच खूनी मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने तेयाय ओपी में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के अजय कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे।